Rise News

IAS Avinash Kumar New Chief Secretary of Jharkhand: IAS अविनाश कुमार बने झारखंड के नये मुख्य सचिव (Chief Secretary), IAS अलका तिवारी हुईं रिटायर

IAS Avinash Kumar New Chief Secretary of Jharkhand

 

IAS Avinash Kumar New Chief Secretary of Jharkhand: IAS अविनाश कुमार (IAS Avinash Kumar) बने झारखंड के नए मुख्य सचिव(Chief Secretary of Jharkhand)

रांची: झारखंड को नया मुख्य सचिव मिल गया है. झारखंड को 1993 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी अविनाश कुमार (IAS Avinash Kumar) को राज्य का नया मुख्य सचिव (New Chief Secretary ofJharkhand) नियुक्त किया गया है। उन्होंने निवर्तमान मुख्य सचिव अलका तिवारी (1988 बैच) की जगह ली, जो 30 सितंबर को रिटायर हो गईं. अविनाश कुमार पहले मुख्यमंत्री कार्यालय  के अपर मुख्य सचिव थे। इसके साथ ही वे  विकास आयुक्त और झारखंड ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जैसे महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभारों में कार्यरत थे। 

Ias Avinash Kumar Chief Secretary of Jharkhand
IAS Avinash Kumar Chief Secretary of Jharkhand

IAS Avinash Kumar New Chief Secretary of Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की अलका तिवारी की तारीफ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निवर्तमान मुख्य सचिव अलका तिवारी  (IAS Alka Tiwari) के कार्यकाल की सराहना की. उन्होंने कहा कि, “अलका तिवारी ने ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए प्रशासन को नई दिशा दी है.उनके मार्गदर्शन से राज्य सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने में मदद मिली.”

इसे भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव अलका तिवारी, वंदना दादेल और विनय चौबे को जारी किया अवमानना नोटिस

IAS Avinash Kumar New Chief Secretary of Jharkhand: मुख्य सचिव के रूप में अलका तिवारी ने प्रशासन को नयी दिशा दी – हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री ने उनके सेवा काल की सराहना करते हुए कहा कि अलका तिवारी (IAS Alka Tiwari) ने सदैव ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य किया. उन्होंने राज्य प्रशासन को नयी दिशा दी और प्रशासनिक परंपराओं को मजबूती दी. मुख्यमंत्री ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि आगे भी वे अपने अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को लाभान्वित करती रहेंगी.

IAS Alka Tiwari

IAS Avinash Kumar New Chief Secretary of Jharkhand: क्यों खास है अविनाश कुमार की नियुक्ति

झारखंड सरकार ने अविनाश कुमार (IAS Avinash Kumar) को राज्य के सर्वोच्च प्रशासनिक पद की जिम्मेदारी सौंपी है. यह नियुक्ति राज्य प्रशासन में उनके लंबे और बहुआयामी अनुभव, साथ ही विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में उनकी सिद्ध दक्षता को देखते हुए की गई है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का को मिली 7 साल की सजा, जानें जमीन घोटाले से लेकर मनी लॉन्ड्रिंग तक, जानें पूरी कुंडली

IAS Avinash Kumar New Chief Secretary of Jharkhand: बहुआयामी अनुभव और जिम्मेदारियां

मुख्य सचिव का कार्यभार संभालने से पहले भी अविनाश कुमार राज्य के प्रशासन में कई प्रमुख पदों पर कार्यरत थे, जिनमें से कई अतिरिक्त प्रभार के रूप में थे। उनके अनुभव का दायरा राज्य के सबसे संवेदनशील और बुनियादी क्षेत्रों तक फैला हुआ है.

IAS-Avinash-Kumar-Jharkhand-Chief-Secretary

IAS Avinash Kumar New Chief Secretary of Jharkhand: अविनाश कुमार का प्रशासनिक सफर: अविनाश कुमार निम्न प्रमुख और अतिरिक्त प्रभारों पर अपनी सेवाएं दे रहे थे: 

New Chief Secretary of Jharkhand

इसे भी पढ़ें

झारखंड कैडर के IPS कुलदीप द्विवेदी बने CBI के Joint Director

 

Exit mobile version