Rise News

16 IAS Transfer in Jharkhand: झारखंड में निकाय चुनाव से पहले 16 IAS अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, IAS मनोज कुमार को मिला उतरी और दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल का प्रभार

16 IAS Transfer in Jharkhand

16 IAS Transfer in Jharkhand: झारखंड सरकार ने निकाय चुनाव से पहले 16 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग (16 IAS Transfer in Jharkhand) कर दिया गया. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से बुधवार देर शाम जारी अधिसूचना जारी कर दी गई.

16 IAS Transfer in Jharkhand: IAS मनोज कुमार को मिला उत्तरी और दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल का प्रभार

मनोज कुमार को प्रमंडलीय आयुक्त के साथ-साथ उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

16 IAS Transfer in Jharkhand: सचिवों पर बढ़ा भरोसे का भार

तबादलों के साथ-साथ सरकार ने अनुभवी अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिए हैं. मुकेश कुमार को उनके वर्तमान कार्यों के साथ पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है. वहीं, उमाशंकर सिंह को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. माना जा रहा है कि राज्य में विकास योजनाओं की निगरानी और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है.

 

16 IAS Transfer in Jharkhand list: तबादलों से संबंधित संपूर्ण सूची देखें ,कौन  कहां गया 

 
  अधिकारी का  नाम पहले कहां थे अब कहां हैं
1 मनोज कुमार सचिव, समाज कल्याण प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल
(उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे)
2 संजय कुमार सदस्य सचिव राज्य खाद्य आयोग प्रमंडलीय आयुक्त, संथाल परगना प्रमंडल, दुमका
3 कुमुद सहाय निदेशक, सांख्यिकी निदेशालय प्रमंडलीय आयुक्त, पलामू प्रमंडल, मेदिनीनगर
4 रवि रंजन विक्रम श्रमायुक्त प्रमंडलीय आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल, चाईबासा
5 राजेश कुमार शर्मा सचिव, आपदा प्रबंधन सचिव, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग
6 के. श्रीनिवासन सचिव, ग्रामीण विकास सचिव, ऊर्जा विभाग
7 मनोज कुमार सचिव, पर्यटन विभाग सचिव, ग्रामीण विकास विभाग
8 विप्रा भाल सचिव, परिवहन सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग
9 मस्त राम मीणा अपर मुख्य सचिव, पेयजल एवं
स्वच्छता विभाग
सदस्य, राजस्व परिषद
10 मुकेश कुमार सचिव, योजना विकास अपने कार्यों के साथ सचिव, पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का प्रभार
11 उमाशंकर सिंह सचिव, स्कूली शिक्षा सचिव, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग
12 राजीव रंजन अपर सदस्य, राजस्व पर्षद सचिव, परिवहन विभाग
13 आबू इमरान सचिव, वित्त (व्यय) सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
14 संदीप कुमार सिंह विशेष सचिव, वित्त विभाग श्रमायुक्त, झारखंड
15 घोलप रमेश गोरख विशेष सचिव, पेयजल विभाग नागरिक सुरक्षा आयुक्त, झारखंड
16 शशि रंजन निबंधक सहयोग समितियां अपर सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग

16 IAS Transfer in Jharkhand pdf

16 IAS Transfer in jharkhand
16 IAS Transfer in jharkhand
16 IAS Transfer in jharkhand
16 IAS Transfer in jharkhand

 

 

15 IAS Transfer in Jharkhand: झारखंड में 2025 के अंतिम दिन 15 IAS अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, IAS अमिताभ कौशल बनें उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव

IAS Transfer in Jharkhand: IAS छवि रंजन का फिर से तबादला (IAS Chhavi Ranjan Transfer Notice)

Jharkhand IPS Transfer: 48 IPS अधिकारियों का तबादला, रांची के नगर SP राजकुमार मेहता बनें जामताड़ा के SP

Exit mobile version