JSCA ELECTION 2025: Jharkhand State Cricket Association Election 2025

JSCA ELECTION 2025: Ajay Nath Shahdeo गुट ने JSCA चुनाव में मारी बाजी, सभी प्रत्याशी विजयी
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) को आज नया नेतृत्व अजय नाथ शाहदेव के रूप में मिल गया है। अजय नाथ शाहदेव (Ajay Nath Shahdeo) को JSCA का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। 18 मई 2025 को हुए चुनाव के परिणामों की घोषणा के साथ ही संगठन में बदलाव की बयार साफ़ नजर आई। अजय नाथ शाहदेव ने अपने प्रतिद्वंद्वी एसके बेहरा को 107 वोटों के बड़े अंतर से हराकर यह जीत हासिल किया। उनके जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई जगहों पर पटाखे फोड़े गए और मिठाइयाँ बांटी गईं।

अजय नाथ शाहदेव, जो झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और रांची के पूर्व उप-महापौर रह चुके हैं, ने अपनी जीत के बाद पारदर्शिता और जमीनी स्तर पर क्रिकेट विकास का वादा किया है। उनकी टीम ‘द टीम’ ने सभी सीटों पर जीत हासिल की।

JSCA Election 2025: अजय नाथ शाहदेव गुट: (Ajay Nath Shahdeo Group)
अध्यक्ष पद : अजय नाथ शाहदेव
उपाध्यक्ष : संजय पांडेय,
सचिव : सौरभ तिवारी,
सह सचिव : शाहबाज नदीम,
कोषाध्यक्ष : अमिताभ घोष,
कमेटी सदस्य : संजय जैन, रमेश कुमार, मिहिर प्रीतेश तोपनो, परवेज खान और रत्नेश कुमार सिंह
जिला कमेटी मेंबर : वीरेंद्र पाठक, श्रीराम पुरी, राघवेंद्र नारायण सिंह और उत्तम कुमार बिस्वास
स्कूल एंड क्लब रिप्रेजेंटेटिव : उमा महेश्वर राव

JSCA Election 2025: एसके बेहरा गुट:
अध्यक्ष : एसके बेहरा,
उपाध्यक्ष : नंदू पटेल,
सचिव : एसबी सिंह,
सह सचिव : राजकुमार शर्मा,
कोषाध्यक्ष : सौम्या सेन,
कमेटी सदस्य : श्रवण जाजोदिया, नवल किशोर उपाध्याय, गोपाल कृष्ण सहाय, गुरबारी हेंब्रम और मो उज्जैर
जिला कमेटी मेंबर : आलोक कुमार रॉय, अरुण कुमार राय, दिनेश कुमार सिंह, प्रवीर कुमार सिंह
स्कूल एंड क्लब रिप्रेजेंटेटिव : शुभम कुमार
JSCA Election 2025: JSCA चुनाव में किसे कितना वोट मिला
JSCA चुनाव में अजय नाथ शहदेव की ‘द टीम’ का क्लीन स्वीप
अध्यक्ष (President)
1. अजय नाथ शहदेव – 420 वोट (विजेता)
2. एस.के. बेहरा – 213 वोट
उपाध्यक्ष (Vice President)
1. संजय पांडे – 381 वोट (विजेता)
2. नंदू पटेल – 235 वोट
सचिव (Secretary)
1. सौरभ तिवारी – 438 वोट (विजेता)
2. एस.बी. सिंह – 194 वोट
संयुक्त सचिव (Joint Secretary)
1. शहबाज़ नदीम – 409 वोट (विजेता)
2. राजू शर्मा – 199 वोट
कोषाध्यक्ष (Treasurer)
1. अमिताभ घोष – 402 वोट (विजेता)
2. सौम्या सेन – 221 वोट
प्रबंध समिति (Managing Committee – 5 विजेता)
1. संजय जैन – 440 वोट
2. रमेश कुमार – 397 वोट
3. रत्नेश कृष्ण सिंह – 388 वोट
4. मिहिर प्रीतेश टोपनो – 381 वोट
5. मोहम्मद परवेज़ खान – 364 वोट
संबद्ध जिला संघ (Affiliated District Association – 4 विजेता)
1. रघुवेंद्र नारायण सिंह – 389 वोट
2. वीरेन्द्र कुमार पाठक – 387 वोट
3. उत्तम कुमार बिस्वास – 387 वोट
4. श्रीराम पुरी – 384 वोट
स्कूल एंड क्लब रिप्रेजेंटेटिव :
1. उमा महेश्वर राव- 378 वोट