JMM 4th Candidate List 2024: JMM ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, चंपाई सोरेन (Champai Soren) के खिलाफ गणेश महली को टिकट [Jharkhand Assembly Election 2024]

JMM 4th Candidate List 2024: जेएमएम के चौथे चरण के प्रत्याशी

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपने और चौथे चरण के प्रत्याशियों की घोषणा की है। पार्टी ने इस चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए चौथी लिस्ट में जेएमएम ने दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। JMM की यह सूची चुनावी रणनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि पार्टी ने अपने पुराने किलों को बरकरार रखने और बीजेपी जैसी बड़ी पार्टियों के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं। 

JMM 4th Candidate List 2024: जेएमएम के चौथे चरण के प्रत्याशी:

  1. सरायकेला- गणेश महली
  2. खुंटी – रामसूर्य मुंडा

 

JMM 4th Candidate List 2024: जेएमएम के चौथे चरण के प्रत्याशी: खूंटी विधानसभा सीट से स्नेहलता कंडूलना  का टिकट काटकर रामसूर्य मुंडा को उम्मीदवार बनाया

JMM ने चौथी लिस्ट में सरायकेला से गणेश महली को टिकट दिया है। वहीं खूंटी विधानसभा सीट से स्नेहलता कंडूलना  का टिकट काटकर रामसूर्य मुंडा को उम्मीदवार बनाया है। जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने लिस्ट जारी की है। दरअसल, इससे पहले बुधवार को जेएमएम ने तीसरी लिस्ट जारी कर 05  प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई थी। जिसमें….

  1. बिशुनपुर- चमरा लिंडा
  2. चक्रधरपुर – सुखराम उरांव 
  3. गोमिया – योगेंद्र प्रसाद
  4. खूंटी –  स्नेहलता कंडूलना
  5. सिसई – जिगा सुसारण होरो

 

JMM 4th Candidate List 2024: JMM की रणनीति और आगामी चुनाव

JMM ने अपनी रणनीति में क्षेत्रीय मुद्दों, आदिवासी अधिकारों, और विकास के मुद्दों को प्राथमिकता दी है। यह चुनाव झारखंड की राजनीतिक तस्वीर को बदल सकता है, और JMM ने अपने उम्मीदवारों को चुनने में बहुत ध्यान दिया है। पार्टी की ओर से आदिवासी समुदाय, ग्रामीण विकास और रोजगार जैसे मुद्दों पर जोर दिया जा रहा है, ताकि ग्रामीण और शहरी मतदाताओं को आकर्षित किया जा सके। इसके अलावा, बीजेपी के खिलाफ मजबूत चुनौती पेश करना JMM की प्रमुख रणनीति है।

JMM 4th Candidate List 2024: 43 उम्मीदवारों के नाम की हो चुकी है घोषणा

जेएमएम इस विधानसभा चुनाव में अबतक चार लिस्ट जारी कर चुका है। पार्टी ने अबतक 43 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। जानकारी के आपको बताते चलें कि झारखंड विधानसभा 2024 के चनाव को दो चरणो में होने हैं। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी. 23 नवंबर को वोटों की गिनता होगी।

  1. बरहेट – हेमंत सोरेन
  2. राजमहल – एमटी राजा
  3. बोरियो – धनंजय सोरेन
  4. महेशपुर – स्टीफन मरांडी
  5. शिकारीपाड़ा -आलोक सोरेन
  6. नाला – रविन्द्रनाथ महतो
  7. दुमका – बसंत सोरेन
  8. मधुपुर – हफीजुल हसन
  9. सारठ – उदय शंकर सिंह
  10. गाण्डेय – कल्पना मुर्मू सोरेन
  11. गिरिडीह – सुदिव्य कुमार
  12. डुमरी – बेबी देवी
  13. चंदनक्यारी – उमाकांत रजक
  14. टुण्डी – मथुरा प्रसाद महतो
  15. बहरागोड़ा – समीर मोहंती
  16. घाटशिला – रामदास सोरेन
  17. पोटका – संजीव सरदार
  18. जुगसलाई – मंगल कालिन्दी
  19. चाईबासा – दीपक बिरूवा
  20. ईचागढ़ – सबिता महतो
  21. मझगांव – निरल पूर्ति
  22. मनोहरपुर – जगत मांझी
  23. खरसावां – दशरथ गागराई
  24. तमाड़ – विकास गुंडा
  25. तोरपा – सुदीप गुड़िया
  26. गुमला – भूषण तिर्की
  27. लातेहार – वैद्यनाथ राम
  28. गढ़वा – मिथिलेश कुमार ठाकुर
  29. जमुआ – केदार हाजरा
  30. भवनाथपुर – अनंत प्रताप देव
  31. सिमरिया – मनोज चन्द्रा
  32. सिल्ली – अमित महतो
  33. बरकट्ठा – जानकी यादव
  34. धनवार – निजामुद्दीन अंसारी
  35. लिट्टीपाड़ा – हेमलाल मुर्मू
  36. बिशुनपुर – चमरा लिंडा
  37. गोमिया – योगेंद्र प्रसाद
  38. चक्रधरपुर – सुखराम उरांव
  39. खूंटी – स्नेहलता कन्डूलना
  40. सिसई – जिगा सुसारण होरो
  41. सरायकेला- गणेश महली
  42. खुंटी – रामसूर्य मुंडा

 

 

इसे भी पढ़ें

 

JMM 3rd Candidate List 2024: JMM ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, बागी विधायक चमरा लिंडा को मिला टिकट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment