रांची: झारखंड पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। इंटरपोल ने अंतर्राष्ट्रीय अपराधी मयंक सिंह (Mayank singh) उर्फ सुनील मीणा (Sunil Meena) को अजरबैजान में गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी झारखंड एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वाड) के रेड कॉर्नर नोटिस का परिणाम है। सुनील मीणा लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था और अब उसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
Sunil Meena का लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग से गहरे रिश्ते
सूत्रों के मुताबिक, मयंक सिंह (Mayank singh) उर्फ सुनील मीणा (Sunil Meena) पहले लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) और बाद में अमन साहू गैंग (Aman Sahu Gang) का सक्रिय सदस्य रह चुका है। जानकारी के अनुसार, मलेशिया के कुआलालंपुर से अमन साहू गैंग को ऑपरेट करने वाला सुनील, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सबसे विश्वस्त सदस्यों में से एक था। मलेशिया में वह गैंगस्टर रोहित गोदारा, गोल्डी बरार और संपत नेहरा के जरिए लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में आया। इसके बाद उसने झारखंड, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में हत्या, रंगदारी और फायरिंग जैसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया।
Sunil Meena अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक गतिविधियों में लिप्त
मयंक सिंह (Mayank singh) उर्फ सुनील मीणा (Sunil Meena) ने झारखंड, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में हत्या, रंगदारी और फायरिंग जैसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस जांच से यह पता चला है कि भारत से फरार होने के बाद उसने सिंगापुर, ईरान, मेक्सिको और अमेरिका जैसे विभिन्न देशों में अपराधी गिरोहों के लिए भर्ती का काम करता रहा।
अपराध की नई रणनीति और डंकी रूट का इस्तेमाल
मयंक सिंह (Mayank singh) उर्फ सुनील मीणा (Sunil Meena)ने डंकी रूट का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न देशों तक पहुंच बनाई और विदेशों में बसे भारतीय आपराधिक गिरोहों के लिए भर्ती एजेंट के रूप में काम किया। यह गैंगस्टर झारखंड सहित कई राज्यों के अपराध नेटवर्क से जुड़ा था और भारत से भागने के बाद भी अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा।
Sunil Meena का भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू
झारखंड पुलिस अब मयंक सिंह (Mayank singh) उर्फ सुनील मीणा (Sunil Meena) को भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण प्रक्रिया पर तेजी से काम कर रही है। उसकी गिरफ्तारी झारखंड एटीएस के लिए एक बड़ी सफलता है, जो देश में अपराध और आतंकवाद से निपटने के लिए समर्पित है।
मयंक सिंह (Mayank singh) उर्फ सुनील मीणा (Sunil Meena) की गिरफ्तारी से झारखंड पुलिस और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को अंतरराष्ट्रीय अपराध से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण बढ़त मिली है। अब उसे जल्द ही कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।
Sunil Meena के प्रत्यर्पण के बाद बड़ा खुलासा संभव
झारखंड पुलिस का मानना है कि मयंक सिंह (Mayank singh) उर्फ सुनील मीणा (Sunil Meena) की गिरफ्तारी से न केवल राज्य बल्कि देशभर में अपराध के कई अनसुलझे मामलों पर रोशनी डाली जा सकेगी। पुलिस अब उसे जल्द से जल्द भारत लाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटी है।
<
p class=”entry-title”>Gangster Aman Sahu Encounter: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का पलामू में एनकाउंटर