Rise News

Jamtara Assembly Seat Result 2024: जामताड़ा सीट से इरफान अंसारी ने सीता सोरेन को हरा कर मारा जीत की हैट्रिक, देखें किसे कितना वोट मिला ?

जामताड़ाः झारखंड की बहुचर्चित जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र (Jamtara Assembly Seat) में कांग्रेस प्रत्याशी और मंत्री इरफान अंसारी को भाजपा की सीता सोरेन  से कड़ी टक्कर मिल रही है। चुनाव प्रचार के दौरान इरफान अंसारी  ने सीता सोरेन के खिलाफ कुछ व्यक्तिगत टिप्पणी कर दी, जिसकी चर्चा पूरे देश में हुई। पीएम मोदी समेत अन्य सभी वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने इसे महिला अस्मिता के खिलाफ बयान बताकर कांग्रेस को घेरने की कोशिश की। वहीं जेएलकेएम उम्मीदवार तरुण गुप्ता ने भी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया।

2024 के विधानसभा चुनाव में जामताड़ा (Jamtara Assembly Seat) से कांग्रेस के इरफान अंसारी को लगातार तीसरी बार जीत मिली। वर्ष 2014 और 2019 में जीत हासिल करने वाले इरफान अंसारी को इस बारं कुल 133266 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन को 89590 प्राप्त हुए। इरफान अंसारी ने 43676 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
 

Jamtara Assembly Seat Result 2024: जामताड़ा विधानसभा सीट (Jamtara Assembly Seat) : उम्मीदवारों को मिले वोट और विजेता

  1. IRFAN ANSARI (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) – 1,33,266 (विजेता)
  2. SITA MURMU (भारतीय जनता पार्टी) – 89,590
  3. TARUN KU. GUPTA (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) – 5,151
  4. LAKHAN LAL MANDAL (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)) – 3,553
  5. SUJIT DAS (निर्दलीय) – 2,487
  6. ARIF ANSARI (बहुजन समाज पार्टी) – 1,812
  7. RIYAZ AHMAD (निर्दलीय) – 1,414
  8. SATRUGHAN PANDIT (निर्दलीय) – 1,086
  9. AHMAD HUSSAIN (झारखंड पीपुल्स पार्टी) – 838
  10. AKBAR ANSARI (निर्दलीय) – 668
  11. MUKESH MURMU (निर्दलीय) – 540
  12. KULDIP YADAV (हिंदुस्तान पीपुल्स पार्टी (डेमोक्रेटिक)) – 468
  13. BALESHWAR MANDAL (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी) – 287
  14. NOTA (कोई भी नहीं) – 2,849

Jamtara Assembly Seat Result 2024:

कुल उम्मीदवार: 13

IRFAN ANSARI (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) ने 43,676 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
निकटतम प्रतिद्वंदी: SITA MURMU (भारतीय जनता पार्टी)

जीत का अंतर: 43,676 वोट।

 

विजेता: Rabindra Nath Mahato ने Madhav Chandra Mahato को हराया

Jamtara Assembly Seat Result:जामताड़ा विधानसभा सीट (Jamtara Assembly Seat) पर कांग्रेस का रहा है दबदबा

जामताड़ा विधानसभा सीट (Jamtara Assembly Seat) मुख्य रूप से अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र है और इस क्षेत्र में कांग्रेस का लंबे समय से दबदबा रहा है। 1980 में इरफान अंसारी के पिता फुरकान अंसारी ने जीत हासिल की थी और वो चार बार यहां से विधायक रहे, जबकि पिछले दो चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली।

Jamtara Assembly Seat Result: जामताड़ा में विधानसभा सीट के प्रमुख कैंडिडेट


इरफान अंसारीः 
कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. इरफान अंसारी ने 2014 में पहली बार जामताड़ा से जीत हासिल की और वर्ष 2019 के चुनाव में भी उन्होंने जीत हासिल की। इससे पहले उनके पिता फुरकान अंसारी भी जामताड़ा (Jamtara Assembly Seat) से 4 बार जीत हासिल कर चुके हैं।

सीता सोरेनः जामताड़ा (Jamtara Assembly Seat) की बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन की बड़ी बहू हैं। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले वो जेएमएम छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुईं और दुमका से चुनाव लड़ी। लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे पहले सीता सोरेन जामा से तीन बार जेएमएम विधायक रह चुकी हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें

 

 

Nala Assembly Seat Results 2024: नाला सीट से रवीन्द्र नाथ महतो (JMM) ने माधव चंद्र महतो (BJP) को 92,702 वोटों से हराया, देखें किसे कितना वोट मिला ?

Exit mobile version