Rise News

Barhait Assembly Election Results 2024: बरहेट सीट से हेमंत सोरेन ने गमलियल हेम्ब्रम को 39,791 वोटों से हरा कर जीत दर्ज की, देखें किस उम्मीदवारों को कितना वोट मिला ?

बरहेट: झारखंड के साहेबगंज जिले की बरहेट विधानसभा सीट (Barhait Assembly) झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ मानी जाती है, यहां से राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने पर्चा भरकर चुनावी दंगल में अपनी दावेदारी पेश की थी। वहीं उनके सामने बीजेपी ने गमलियल हेम्ब्रम को टिकट दिया था। Barhait Assembly सीट झामुमो की परंपरागत सीट है इस वजह से यहां पहले चरण से ही हेमंत सोरेन आगे चल रहे थे। आखिर चरण तक हेमंत सोरेन को कुल 95612 वोट मिले जबकि बीजेपी उम्मीदवार गमलियल हेम्ब्रम को कुल 55821 ही वोट मिले। विधानसभा चुनाव 2024 में हेमंत सोरेन ने 39791 वोटों से शानदार जीत दर्ज की है।

Barhait Assembly Election Result 2024: बरहेट सीट ( Barhait Assembly Election Results 2024) 

  1. HEMANT SOREN (झारखंड मुक्ति मोर्चा) को 95,612 (विजयी) वोट मिला।
  2. GAMLIYEL HEMBROM (भारतीय जनता पार्टी) को 55,821 वोट मिला।
  3. THOMAS SOREN (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) को 2,181 वोट मिला।
  4. SEBASTION HEMBROM (निर्दलीय) को 1,781 वोट मिला।
  5. ROSHANI MURMU (निर्दलीय) को 955 वोट मिला।
  6. RANI HANSDA (निर्दलीय) को 751 वोट मिला।
  7. NATHANIEL MALTO (निर्दलीय) को 654 वोट मिला।
  8. JOSEPH SOREN (निर्दलीय) को 487 वोट मिला।
  9. DINESH SOREN (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी) को 486 वोट मिला।
  10. NOTA (None of the Above) को 3,469 वोट मिला।

Barhait Assembly Election Results 2024:

कुल उम्मीदवार: 10
जीत का अंतर: 39,791 वोट (Hemant Soren ने Gamliyel Hembrom को हराया)।

 

Barhait Assembly Election Results 2024: चुनावी इतिहास – 2005 से 2024 तक

बरहेट निर्वाचन क्षेत्र (Barhait Assembly) राजमहल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। चुनावी इतिहास की बात करें तो 2005 में जब पहला विधानसभा चुनाव हुआ तो यहां झामुमो के थॉमस सोरेन ने जीत हासिल की। जबकि 2009 के दूसरे चुनाव में भी झामुमो के ही हेमलाल मुर्मु विधायक चुने गए। झारखंड के साहेबगंज जिले की बरहेट विधानसभा सीट (Barhait Assembly) झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ मानी जाती है, यहां से राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने पर्चा भरकर चुनावी दंगल में अपनी दावेदारी पेश की थी। 

2014 के चुनाव में भी झामुमो ने यहां से जीत दर्ज की और राज्य की सियासत का मुख्य चेहरा माने जाने वाले हेमंत सोरेन विधायक बने। 2019 में फिर से हेमंत सोरेन ने ही जीत दर्ज की और प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें।

2019 में JMM के हेमंत सोरेन को 73,725 वोट मिले थे वहीं बीजेपी के साइमन माल्टो  को करारी हार मिली। उनके खाते में 47,985 वोट गए। इस चुनाव में तीसरे नंबर पर झारखंड विकास मोर्चा – प्रजातांत्रिक और चौथे नंबर पर आजसू रही थी।

बरहेट विधानसभा सीट (Barhait Assembly) में सीएम हेमंत सोरेन  के सामने बीजेपी ने गमलियल हेम्ब्रम को टिकट दिया था। यह सीट झामुमो की परंपरागत सीट है इस वजह से यहां पहले चरण से ही हेमंत सोरेन आगे चल रहे थे। आखिर चरण तक हेमंत सोरेन को कुल 95612 वोट मिले जबकि बीजेपी उम्मीदवार गमलियल हेम्ब्रम को कुल 55821 ही वोट मिले। विधानसभा चुनाव 2024 में हेमंत सोरेन ने 39791 वोटों से शानदार जीत दर्ज की है।

इन्हें भी पढ़ें

Borio Assembly Election Result 2024: JMM के धनंजय सोरेन ने BJP के लोबिन हेम्ब्रम को 19,273 वोट से हराया, देखें किस उम्मीदवारों को कितना वोट मिला ?

Exit mobile version