JAC 10th Result 2025: JAC 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, देखें पूरी टॉपर की लिस्ट

JAC 10th Result 2025: JAC 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया है। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने JAC ऑफिस में रिजल्ट जारी किया। इस बार छात्रों ने पिछले बार से अच्छा प्रदर्श किया है। वर्ष 2024 में 90.40 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे, जो बढ़कर इस बार 91.71 प्रतिशत हो गया। कोडरमा जिले में सबसे ज्यादा छात्र सफल हुए हैं। वहीं सबसे कम गुमला से हैं। छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। अगर आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तब भी आप आसानी से अपना रिजल्ट जान सकते हैं। इसके लिए SMS और डिजीलॉकर जैसे विकल्प उपलब्ध हैं।

JAC 10th Result 2025: SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका

1. अपने मोबाइल का मैसेज बॉक्स खोलें।
2. टाइप करें: JHA10 <स्पेस> रोल नंबर
3. इसे 5676750 पर भेजें।
4. कुछ ही मिनटों में आपके मोबाइल पर रिजल्ट का मैसेज आ जाएगा।

JAC 10th Result 2025:  डिजीलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीटः

1. डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट पर जाएं।
2. आधार या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
3. “Education” सेक्शन में “JAC” विकल्प चुनें।
4. मांगी गई जानकारी भरें और अपनी 10वीं की मार्कशीट डाउनलोड करें।

इसे भी पढ़े: CBSE 12th Results 2025 : CBSE बोर्ड 12th Exam में 88.39% छात्र पास, लड़कियों ने मारी बाजी

JAC की वेबसाइट पर चेक करें रिजल्टः

छात्र अपना रिजल्ट निम्न वेबसाइट्स पर भी देख सकते हैं: [jacresults.com] (http://jacresults.com)
[jac.jharkhand.gov.in] (http://jac.jharkhand.gov.in)
रिजल्ट जारी होते ही इन साइट्स पर काफी ट्रैफिक हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें और बार-बार कोशिश करें।

जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)  की ओर से ली गई मैट्रिक की परीक्षा में कुल 4 लाख 33 हजार स्टूडेंट शामिल हुए थे। 1297 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। परीक्षा 11 फरवरी से 9 मार्च के बीच हुई थी, जिसमें 4 मार्च से 20 मार्च तक प्रैक्टिकल एग्जाम हुए थे। पहली पाली में 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मैट्रिक की परीक्षा हुई थी।

JAC Board 10th Topper Name List 2025: टॉप 5 स्टूडेंट्स की लिस्ट

 

RankJAC 10th Topper Student के नामMarksPass Percentage
1stगीतांजली49398.60%
2ndऋतु कुमारी49198.20%
2ndअमृता गुप्ता49198.20%
2ndअमृता गुप्ता49198.20%
2ndपूजा कुमारी49198.20%
2ndअमर कुमार49198.20%
3rdशिवानी कुमारी48997.80%
3rdविकास प्रामाणिक48997.80%
4thश्रेया कुमारी48897.60%
4thसाक्षी कुमारी48897.60%
5thशुभम कुमार पात्रा48797.40%
5thतहरीन फातिमा48797.40%
5thभूमिका मिश्रा48797.40%
5thवर्षा कुमारी48797.40%
5thतनिष्का कुमारी48797.40%
5thप्रियंका कुमारी48797.40%

 

 

 

 

JAC 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10th टॉपर्स को क्या मिलेगा?

झारखंड बोर्ड मैट्रिक के 3 टॉपरों के लिए 3 लाख तक की नकद पुरस्कार राशि की भी घोषणा की गई है। रैंक 1 पाने वाले टॉपर स्टूडेंट को लाख रुपये मिलेंगे। वहीं रैंक 2 टॉपर छात्र को 2 लाख और रैंक 3 टॉपर को 1 लाख नकद प्राइज मनी मिलेगी।

JAC 10th Result 2025: JAC 10th Topper District 2025: टॉपर जिलों के नाम

 

No. JAC 10th टॉपर जिलोंं के नामनंबर- प्रतिशत
1.कोडरमा97.83%
2.पाकुड़96.83%
3.जामताड़ा96%
4.लातेहार96.25%
5.साहबगंज96.22%
6.बोकारो95.782%
7.हजारीबाग94.644%
8.पलामू94.092%
9.देवघर94.014%
10.दुमका93.923%
11.गिरिडीह93.392%
12.चतरा92.443%
13.धनबाद91.550%
14.गोड्डा91.484%
15.गढ़वा90.450%
16.पूर्वी सिंहभूम90.115%
17.रामगढ़89.228%
18.सिमडेगा88.436%
19.खूंटी88.005%
20.गुमला87.846%
21.रांची87.323%
22.सरायकेला85.030%
23.लोहरदगा84.437%
24.पश्चिमी सिंहभूम80.412%

 

 

 

 

JAC Result Pass Percentage 2025: पिछले पांच साल का झारखंड बोर्ड रिजल्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment