DGP Tadasha Mishra: IPS तदाशा मिश्र बनीं झारखंड की पहली नियमित महिला DGP, अब 2027 तक DGP पद पर बनीं रहेंगी

DGP Tadasha Mishra: रिटायरमेंट के एक दिन पहले IPS तदाशा मिश्र बनीं झारखंड के नियमित DGP

Ranchi:  झारखंड पुलिस की कमान अब पूरी तरह महिला IPS अधिकारी तदाशा मिश्र ( DGP Tadasha Mishra) के हाथों में आ गई है। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर 1994 बैच की IPS अधिकारी तदाशा मिश्र को राज्य का नियमित पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे कार्यवाहक DGP के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं। उनकी नियुक्ति DGP चयन एवं नियुक्ति नियमावली-2025 के तहत की गई है।
 

Jharkhand’s first regular female DGP: तदाशा मिश्र बनीं नियमित DGP, अधिसूचना जारी

29 दिसंबर 2025 को संशोधित प्रावधानों के आलोक में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी की। सरकार के अवर सचिव अजीत कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि तदाशा मिश्र को पूर्णकालिक DGP के रूप में पदस्थापित किया गया है।
 
इस फैसले के साथ तदाशा मिश्र ( Tadasha Mishra) झारखंड की पहली महिला DGP बन गई हैं, जो महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल पेश करती है। पूर्व DGP अनुराग गुप्ता के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेने के बाद नवंबर 2025 में तदाशा मिश्र को कार्यवाहक DGP बनाया गया था।
 
Jharkhand new DGP Appointed
DGP Tadasha Mishra
 

कल DGP तदाशा मिश्र को होना था सेवानिवृत, झारखंड की पहली नियमित महिला DGP

बता दें कि तदाशा मिश्रा 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने वाली थीं, लेकिन राज्य सरकार ने 29 दिसंबर को नियमावली में संशोधन करते हुए उन्हें नियमित DGP नियुक्त करने का निर्णय लिया। इस कदम को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। इससे पहले 6 नवंबर को राज्य सरकार ने तत्कालीन DGP अनुराग गुप्ता की ऐच्छिक सेवानिवृत्ति को मंजूरी दी थी। इसके बाद तदाशा मिश्रा को प्रभारी DGP बनाया गया था।  
 
 
उनकी वास्तविक सेवानिवृत्ति तिथि 31 दिसंबर 2025 थी। यानी सेवानिवृत्ति से केवल 55 दिन पहले उन्हें प्रभारी DGP बनाया गया था। ऐसी स्थिति में यह तय माना जा रहा था कि राज्य में नियमित DGP किसी और काे बनाया जाएगा, क्याेंकि तदाशा मिश्रा को उनकी सेवानिवृत्ति से छह महीने पहले प्रभारी DGP नहीं बनाया गया है।
 
 
प्रभारी कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन से जुड़े कई अहम मामलों की जिम्मेदारी संभाली। तदाशा मिश्रा प्रभारी DGP बनाए जाने के पहले गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं। मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली तदाशा मिश्रा को लगभग एक वर्ष पूर्व डीजी रैंक में पदोन्नति दी गई थी।
 

हेमंत सरकार ने नियुक्ति नियमावली में संशोधन किया

1994 बैच की आइपीएस अधिकारी तदाशा मिश्र को राज्य सरकार ने झारखंड पुलिस का नियमित DGP बनाया है। वह झारखंड की पहली महिला नियमित DGP बनी हैं। उन्हें नियमित DGP बनाने के लिए राज्य सरकार ने अपनी नियमावली में भी संशोधन किया, जिसमें नियमित DGP के लिए सेवानिवृत्ति की तिथि कम से कम छह महीने रहना अनिवार्य था।

राज्य सरकार ने DGP की नियुक्ति को लेकर बनी राज्य सरकार की महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखंड (पुलिस बल प्रमुख) का चयन एवं नियुक्ति नियमावली 2025 को संशोधित किया।

अब तदाशा मिश्रा 2027 तक DGP पद पर रहेंगी

इसमें सेवानिवृत्ति की तिथि छह माह की बाध्यता को खत्म किया और उसी नियमावली के आधार पर तदाशा मिश्रा को राज्य का नियमित DGP बनाया है। इस नियमावली को मानें तो अब तदाशा मिश्र अगले दो सालों के लिए यानी वर्ष 2027 तक के लिए झारखंड की DGP रहेंगी।

DGP Tadasha Mishra: तदाशा मिश्र का प्रोफाइल

  • बैच और अनुभव: 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी, जिन्होंने विभिन्न पदों पर काम किया है, जिसमें रांची और अन्य जिलों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं शामिल हैं।
  • व्यक्तिगत जीवन: 2018 में अपने बेटे को खोने के बावजूद उन्होंने मजबूती से अपना करियर जारी रखा।
  • उपलब्धियां: झारखंड पुलिस में महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत, और राज्य की पहली महिला DGP
तदाशा मिश्र ( Tadasha Mishra) लंबे सेवाकाल के दौरान झारखंड पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG), पुलिस महानिरीक्षक (IG) सहित रांची की सिटी SP जैसे अहम पदों पर रह चुकी हैं। उनकी नियुक्ति को झारखंड पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसला माना जा रहा है।
 

इसे भी पढ़ें

<

p class=”jp-relatedposts-post-title”>

Leave a Comment