Site icon Rise News

EX Minister Yogendra Saw and Nirmala Devi Arrest: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और निर्मला देवी गिरफ्तार, अदाणी और NTPC कोल प्रोजेक्ट के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

Yogendra Saw and Nirmala Devi arrest

Yogendra Saw and Nirmala Devi Arrest

EX Minister Yogendra Saw and Nirmala Devi Arrest: अंबा प्रसाद के पिता व पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी गिरफ्तार

EX Minister Yogendra Saw and Nirmala Devi Arrest:  झारखंड में आज बड़ी राजनीतिक हलचल मच गई जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव गिरफ्तार कर लिए गए। उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी गिरफ्तार भी हुईं। पुलिस ने दोनों को NTPC कोल माइन के चट्टी बरियातू धरना स्थल से दोनों की गिरफ्तारी 19 फरवरी के दोपहर लगभग तीन बजे हुई।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह गिरफ्तारी लंबे समय से चले आ रहे अदाणी और NTPC कोल प्रोजेक्ट विरोध से जुड़े पुराने मामलों में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री पर बड़कागांव, केरेडारी, पगार ओपी समेत कई थानों में मामले दर्ज थे। पूर्व मंत्री 31 दिसंबर 2025 से एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। पुलिस ने धरना स्थल से ही उन्हें गिरफ्तार किया।

EX Minister Yogendra Saw and Nirmala Devi Arrest: योगेंद्र साव गिरफ्तारी: क्या है पूरा मामला?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, योगेंद्र साव और निर्मला देवी पर बड़कागांव, केरेडारी व पगार सहित कई थानों में पुराने मामले दर्ज हैं। इनमें कोल माइनिंग प्रोजेक्ट के विरोध प्रदर्शन, धमकी और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने संबंधी आरोप शामिल हैं। साव दंपति 31 दिसंबर 2025 से चट्टी बरियातू में धरने पर बैठे थे, जहां से उन्हें उठाया गया।
 
इसे भी पढ़ें: Enos Ekka: झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का और उनकी पत्नी मेनन को आदिवासी जमीन घोटाले में 7-7 साल की सजा, रांची के पूर्व LRDC कार्तिक प्रभात को 4 वर्ष की सजा

हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें योगेंद्र साव कथित तौर पर NTPC कर्मचारियों को धमकी देते नजर आ रहे थे। इसके अलावा पाकरी-बरवाडीह कोल ब्लॉक और स्थानीय स्तर पर अदाणी से जुड़े प्रोजेक्ट्स के खिलाफ उनका विरोध वर्षों से जारी है।

EX Minister Yogendra Saw and Nirmala Devi arrest: अदाणी-NTPC कोल प्रोजेक्ट का कर रहे थे विरोध

यह विवाद हजारीबाग जिले के पाकरी-बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट से जुड़ा है। स्थानीय ग्रामीण और विस्थापित वर्षों से उचित मुआवजा, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण की मांग कर रहे हैं। योगेंद्र साव और निर्मला देवी इस आंदोलन के प्रमुख चेहरे रहे हैं।गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले साव दंपति अपनी बेटी एवं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के साथ दिल्ली गए थे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात को लेकर भी सियासी चर्चाएं तेज हैं।

EX Minister Yogendra Saw and Nirmala Devi arrest: राजनीतिक प्रतिक्रियाएं: ‘बदले की कार्रवाई’ vs ‘कानून का पालन’

गिरफ्तारी की खबर फैलते ही कांग्रेस खेमे में आक्रोश फैल गया। पार्टी नेताओं ने इसे ‘राजनीतिक बदले की कार्रवाई’ करार दिया है। दूसरी ओर, NTPC और प्रशासन से जुड़े सूत्र इसे पुराने मामलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जरूरी कार्रवाई बता रहे हैं।
 
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है। इस घटना से झारखंड की राजनीति में नई उथल-पुथल शुरू हो गई है। झारखंड लेटेस्ट न्यूज और कांग्रेस नेता गिरफ्तार जैसे कीवर्ड्स पर सोशल मीडिया में ट्रेंड चल रहा है।
 
 
इसे भी पढ़ें: Enos Ekka Case Highlights: झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का को मिली 7 साल की सजा, जानें जमीन घोटाले से लेकर मनी लॉन्ड्रिंग तक, जानें पूरी कुंडली
 
Exit mobile version