पूर्व CM रघुबर दास (Raghubar Das) की बड़ी बहन प्रेमबती देवी का निधन

रांची: झारखंड के पूर्व सीएम और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुबर दास (Raghubar Das) की बड़ी बहन प्रेमबती देवी का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। उन्होंने टाटा मेन हॉस्पिटल में आज सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर अंतिम सांस ली। वे काफी समय से बीमार चल रह थी। उनकी उम्र 84 साल थी। प्रेमबती देवी के निधन से पूरे परिवार में शोक की लहर है। भाजपा नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार 1 जनवरी 2025 को उनके एग्रिको आवास से निकलेगी।

रघुबर दास (Raghubar Das)ने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी बड़ी बहन की तस्वीर भी साझा कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा है कि मेरी मां स्वरूपा बड़ी बहन का आज निधन हो गया। महाप्रभु जगन्नाथ जी से प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को अपने निजधाम में स्थान दें। भावभीनी श्रद्धांजलि।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment