BPSC PT EXAM DATE 2025: BPSC ने साफ किया 13 सितंबर को ही होगी 71वीं CCE PT परीक्षा, इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड
BPSC PT EXAM DATE 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा (PT) की आधिकारिक तिथि घोषित कर दी है। BPSC द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह परीक्षा 13 सितंबर 2025 को पूरे राज्य के सभी जिलों में एक साथ आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। BPSC ने पटना स्थित अपने मुख्यालय से अधिसूचना जारी करते हुए परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और आयोग द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
BPSC PT EXAM DATE 2025: एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी
BPSC ने जानकारी दी है कि सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि प्रवेश पत्र इस सप्ताह डाउनलोड के लिए जारी हो सकते हैं। इसमें परीक्षा केंद्र और जिले का विवरण भी अंकित रहेगा। उम्मीदवार लॉगिन डिटेल दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
BPSC PT EXAM DATE 2025: BPSC ने फर्जी खबरों से सावधान रहने की अपील
BPSC ने अभ्यर्थियों को चेतावनी दी है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की भ्रामक या मनगढ़ंत खबरों पर ध्यान न दें। अभ्यर्थी केवल ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर साझा की गई जानकारी का ही भरोसा करें। आयोग ने अपने आधिकारिक X हैंडल और नोटिफिकेशन के माध्यम से यह भी स्पष्ट किया है कि 71वीं संयुक्त प्रारंभिक (PT) परीक्षा की तिथि पूर्व जो निर्धारित किया गया था उसी तिथि 13 सितंबर 2025 को ही होगा। परीक्षा तिथि में कोई बदलाव नहीं हो रहा है, अभ्यर्थी किसी भी तरह की भ्रामक या मनगढ़ंत खबरों पर ध्यान न दें।

✨BPSC 71th Vacancy 2025: अवलोकन
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती संगठन | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
परीक्षा का नाम | एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 |
कुल रिक्तियां | 1250 पद |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 2 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 30 जून 2025 |
प्रारंभिक परीक्षा की तिथि | 13 सितंबर 2025 (शनिवार) |
प्रारंभिक परीक्षा की समय | दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक |
प्रारंभिक परीक्षा की मोड | राज्य के सभी जिलों में एक साथ आयोजन |
प्रारंभिक परीक्षा की एडमिट कार्ड | सितंबर के पहले सप्ताह |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | bpsc.bih.nic.in |
🤔BPSC 71th PT EXAM DATE 2025: एक आकर्षक अवसर
BPSC 71वीं भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए एक अनूठा अवसर है जो बिहार की प्रशासनिक सेवाओं, पुलिस सेवाओं, या अन्य महत्वपूर्ण विभागों में करियर बनाना चाहते हैं। इस भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में वरीय उप समाहर्ता, वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, और प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी जैसे प्रतिष्ठित पद शामिल हैं। यह लेख आपको इस भर्ती से जुड़ी हर जानकारी देगा, जो इसे अन्य साइट्स से अलग और अधिक उपयोगी बनाएगा।
🎓BPSC 71th PT EXAM DATE 2025: पदों का विवरण
BPSC 71वीं भर्ती 2025 के तहत निम्नलिखित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी:
पद का नाम | कुल रिक्तियां |
---|---|
वरीय उप समाहर्ता | 100 |
वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी | 79 |
श्रम अधीक्षक | 10 |
अवर निबंधक / संयुक्त अवर निबंधक | 03 |
ईख पदाधिकारी | 17 |
प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी | 502 |
प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी | 22 |
प्रखंड अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण पदाधिकारी | 13 |
राजस्व पदाधिकारी | 45 |
प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी | 459 |
कुल | 1250 |
📅BPSC PT EXAM DATE 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
आवेदन शुरू | 2 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 30 जून 2025 |
प्रारंभिक परीक्षा | 13 सितंबर 2025 (शनिवार) |
मुख्य परीक्षा | नवंबर 2025 (संभावित) |
साक्षात्कार | जनवरी 2026 (संभावित) |
🏢BPSC PT EXAM DATE 2025: वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार Level-7 से Level-9 तक का वेतनमान प्रदान किया जाएगा। वेतन का स्तर पद के आधार पर भिन्न होगा। उदाहरण के लिए:
- वरीय उप समाहर्ता: उच्च वेतन और अतिरिक्त भत्ते जैसे DA, HRA, और TA।
- अन्य पद: लगभग ₹4.3 लाख से ₹4.5 लाख वार्षिक (Level-7 और Level-9 के आधार पर)।
💸BPSC PT EXAM DATE 2025: अतिरिक्त भत्ते
- महंगाई भत्ता (DA)
- मकान किराया भत्ता (HRA)
- यात्रा भत्ता (TA)
✎BPSC PT EXAM DATE 2025:चयन प्रक्रिया
BPSC PT EXAM DATE 2025: BPSC 71वीं भर्ती की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी:
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): स्क्रीनिंग टेस्ट।
- मुख्य परीक्षा (Mains): वर्णनात्मक परीक्षा।
- साक्षात्कार (Interview): व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता का आकलन।
✏️BPSC PT EXAM DATE 2025:परीक्षा पैटर्न
1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- कुल प्रश्न: 150
- कुल अंक: 150
- समय: 2 घंटे
- विषय: सामान्य अध्ययन (General Studies)
- प्रश्न प्रकार: वस्तुनिष्ठ (MCQ)
- नकारात्मक अंकन: 1/3 अंक की कटौती प्रत्येक गलत उत्तर के लिए।
प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस:
- सामान्य विज्ञान
- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व की घटनाएं
- भारतीय इतिहास और बिहार का इतिहास
- भूगोल (भारत और बिहार)
- भारतीय राजव्यवस्था और अर्थव्यवस्था
- सामान्य मानसिक योग्यता
2. मुख्य परीक्षा (Mains)
- पेपर: 4 (सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन पेपर 1, सामान्य अध्ययन पेपर 2, वैकल्पिक विषय)
- कुल अंक: 900
- सामान्य हिंदी: 100 अंक (क्वालिफाइंग)
- सामान्य अध्ययन पेपर 1: 300 अंक
- सामान्य अध्ययन पेपर 2: 300 अंक
- वैकल्पिक विषय: 300 अंक
- अवधि: प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे
- प्रश्न प्रकार: वर्णनात्मक
वैकल्पिक विषय (कुछ उदाहरण):
- इतिहास
- भूगोल
- अर्थशास्त्र
- समाजशास्त्र
- गृह विज्ञान (चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर के लिए)
3. साक्षात्कार (Interview)
- कुल अंक: 120
- उद्देश्य: उम्मीदवार की व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, और निर्णय लेने की योग्यता का मूल्यांकन।
📚BPSC PT EXAM DATE 2025: पाठ्यक्रम
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 8 अगस्त, 2025 को BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 आयोजित करने की उम्मीद है। आयोग ने अपनी आधिकारिक अधिसूचना में आधिकारिक BPSC 2025 पाठ्यक्रम का उल्लेख किया है। उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा के लिए BPSC 2025 पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों को नीचे देख सकते हैं।
- सामान्य विज्ञान।
- राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं।
- भारत का इतिहास और बिहार के इतिहास की प्रमुख विशेषताएं – सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक पहलू के बारे में पूछा जाएगा।
- बिहार का सामान्य भूगोल और भौगोलिक विभाजन तथा इसकी प्रमुख नदी प्रणालियाँ, सामाजिक और आर्थिक भूगोल पर विशेष जोर
- भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था तथा स्वतंत्रता के बाद बिहार की अर्थव्यवस्था में प्रमुख परिवर्तन – बिहार से संबंधित भारत में राजनीतिक संरचना, पंचायती राज संस्थाएं, सामुदायिक विकास और योजना।
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और उसमें बिहार की भूमिका।
- सामान्य मानसिक क्षमता पर प्रश्न.
आयोग उपर्युक्त विषयों से संबंधित किसी भी प्रकार के प्रश्न पूछ सकता है।
इसे भी पढ़े….
<
p style=”text-align: left;”>BPSC 71th Vacancy 2025: 1250 पदों के लिए, योग्यता, वेतन, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न