16 IAS Transfer in Jharkhand: झारखंड सरकार ने निकाय चुनाव से पहले 16 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग (16 IAS Transfer in Jharkhand) कर दिया गया. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से बुधवार देर शाम जारी अधिसूचना जारी कर दी गई.
16 IAS Transfer in Jharkhand: IAS मनोज कुमार को मिला उत्तरी और दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल का प्रभार
मनोज कुमार को प्रमंडलीय आयुक्त के साथ-साथ उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
16 IAS Transfer in Jharkhand: सचिवों पर बढ़ा भरोसे का भार
तबादलों के साथ-साथ सरकार ने अनुभवी अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिए हैं. मुकेश कुमार को उनके वर्तमान कार्यों के साथ पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है. वहीं, उमाशंकर सिंह को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. माना जा रहा है कि राज्य में विकास योजनाओं की निगरानी और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है.
| अधिकारी का नाम | अब कहां | |
| 1 | मनोज कुमार | प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल (उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे) |
| 2 | संजय कुमार | प्रमंडलीय आयुक्त, संथाल परगना प्रमंडल, दुमका |
| 3 | कुमुद सहाय | प्रमंडलीय आयुक्त, पलामू प्रमंडल, मेदिनीनगर |
| 4 | रवि रंजन विक्रम | प्रमंडलीय आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल, चाईबासा |
| 5 | राजेश कुमार शर्मा | सचिव, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग |
| 6 | के. श्रीनिवासन | सचिव, ऊर्जा विभाग |
| 7 | मनोज कुमार | सचिव, ग्रामीण विकास विभाग |
| 8 | विप्रा भाल | सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग |
| 9 | मस्त राम मीणा | सदस्य, राजस्व परिषद |
| 10 | मुकेश कुमार | अपने कार्यों के साथ सचिव, पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का प्रभार |
| 11 | उमाशंकर सिंह | सचिव, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग |
| 12 | राजीव रंजन | सचिव, परिवहन विभाग |
| 13 | आबू इमरान | सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग |
| 14 | संदीप कुमार सिंह | श्रमायुक्त, झारखंड |
| 15 | घोलप रमेश गोरख | नागरिक सुरक्षा आयुक्त, झारखंड |
| 16 | शशि रंजन | अपर सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग |
16 IAS Transfer in Jharkhand list



IAS Transfer in Jharkhand: IAS छवि रंजन का फिर से तबादला (IAS Chhavi Ranjan Transfer Notice)
