Jharkhand Assembly Election 2024: RJD ने 6 सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान, जेल में बंद नेता को मिला टिकट

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इंडिया गठबंधन के तहत RJD को झारखंड में कुल 6 सीटें मिली हैं, और इन सभी सीटों पर पार्टी ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं।

RJD Candidate List 2024:  RJD के हिस्से में आई सीटें

  1. देवघर
  2. कोडरमा
  3. गोड्डा
  4. चतरा
  5. विश्रामपुर
  6. हुसैनाबाद

RJD Candidate List 2024: प्रत्याशियों की सूची

  1. देवघर सीट से सुरेश पासवान को टिकट दिया गया है। सुरेश पासवान पहले से ही स्थानीय राजनीति में सक्रिय हैं और उनका क्षेत्र में अच्छा जनाधार है।
  2. गोड्डा सीट से संजय प्रसाद यादव चुनाव लड़ेंगे। संजय यादव को गोड्डा क्षेत्र में जनता का समर्थन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
  3. कोडरमा सीट से सुभाष यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। यह थोड़ा खास मामला है क्योंकि सुभाष यादव  फिलहाल जेल में हैं और खबरों के मुताबिक, वो जेल से ही चुनाव लड़ेंगे।
  4. चतरा सीट से रश्मी प्रकाश को पार्टी ने मौका दिया है, जो अपनी सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती हैं।
  5. विश्रामपुर सीट पर नरेश प्रसाद सिंह पार्टी के पुराने नेता हैं और क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते हैं।
  6. हुसैनाबाद सीट से संजय कुमार सिंह यादव को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

RJD Candidate List 2024: क्या कहती है ये सूची?

RJD ने अपने प्रत्याशियों का चयन बेहद सोच-समझकर किया है, जिससे झारखंड में पार्टी की उपस्थिति को मजबूत किया जा सके। गठबंधन के तहत मिले 6 सीटों पर ये सभी उम्मीदवार मजबूत माने जा रहे हैं। खासकर, सुभाष यादव  का जेल से चुनाव लड़ना चर्चा का विषय बना हुआ है।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारी जोरों पर है, और RJD ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा के साथ साफ कर दिया है कि वो इस बार मुकाबले में गंभीरता से उतरने वाली है।

 

इसे भी पढ़ें

Congress Candidate List 2024: कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की पहली सूची

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment