Shibu Soren Death News: PM मोदी ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि: झारखंड के दिशोम गुरु के निधन पर देश में शोक
Shibu Soren Death News: झारखंड के आदिवासी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक, दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सोमवार, 4 अगस्त 2025 को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। 81 वर्षीय शिबू सोरेन लंबे समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन से झारखंड और पूरे देश में शोक की लहर छा गई है। शिबू सोरेन को आदिवासी समाज का मजबूत स्तंभ और झारखंड आंदोलन का प्रणेता माना जाता था।
Shibu Soren Death News: मोदी ने दी श्रद्धांजलि
झारखंड के आदिवासी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विशेष रूप से पहुंचे। दिल्ली के एम्स मोर्चरी से निकले पार्थिव शरीर को झारखंड लाए जाने से पहले पीएम मोदी ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने शिबू सोरेन के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने कहा, “शिबू सोरेन का पूरा जीवन जनजातीय समाज के कल्याण और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनकी विरासत और योगदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।”

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी अपनी भावनाएं साझा कीं, जिसमें उन्होंने लिखा, “दिशोम गुरु शिबू सोरेन एक सच्चे जननेता थे। उन्होंने आदिवासी समुदायों और गरीबों के सशक्तिकरण के लिए अथक प्रयास किए। उनका निधन न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।”
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उनका पूरा जीवन जनजातीय समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहा, जिसके लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उनका पूरा जीवन जनजातीय समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहा, जिसके लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।@HemantSorenJMM @JMMKalpanaSoren pic.twitter.com/ts5X0C3EiM
— Narendra Modi (@narendramodi) August 4, 2025
Shibu Soren Death News: शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची पहुंचेगा
सरकारी सूत्रों के अनुसार, शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज विशेष विमान द्वारा दिल्ली से रांची लाया जाएगा। उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं पार्थिव शरीर के साथ रांची पहुंचेंगे। सबसे पहले उनके पार्थिव शरीर को राजधानी रांची स्थित मोरहाबादी स्थित मुख्यमंत्री आवास लाया जाएगा। इसके बाद कल सुबह पार्थिव शरीर को झारखंड मुक्ति मोर्चा के पार्टी कार्यालय लाया जाएगा, जहां पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उन्हें अंतिम विदाई देंगे। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर झारखंड विधानसभा परिसर में आम श्रद्धांजलि के लिए रखा जाएगा, जहां हज़ारों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। जहां राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Read Also: Shibu Soren Death: नहीं रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस
अंतिम दर्शन के पश्चात, पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव नेमरा (जिला रामगढ़) ले जाया जाएगा, जहां आदिवासी रीति-रिवाजों और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर बाद राज्य सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय 4 और 5 अगस्त को बंद रहेंगे और कोई भी सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। साथ ही, शोक की अवधि तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
Shibu Soren Death News: झारखंड में तीन दिन का राजकीय शोक
झारखंड सरकार ने शिबू सोरेन के निधन के सम्मान में 4 से 6 अगस्त तक तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राज्यभर में तिरंगा आधा झुका रहेगा, और 4 व 5 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। यह निर्णय शिबू सोरेन के प्रति जनता के अपार सम्मान और उनके योगदान को दर्शाता है।

शिबू सोरेन का निधन झारखंड और भारत की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पीएम मोदी द्वारा दी गई श्रद्धांजलि और उनके प्रति देशभर से मिल रही संवेदनाएं उनके योगदान की महत्ता को दर्शाती हैं। दिशोम गुरु की स्मृति और उनके द्वारा शुरू किया गया आंदोलन हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
इसे भी पढ़ें