Shibu Soren Death News: हर दल के राष्ट्रीय नेताओं ने जताया शोक
Shibu Soren Death News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक सह संरक्षक, झारखंड के पूर्व CMऔर राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन अब हमारे बीच नहीं रहे. 81 साल की उम्र में आज यानी 4 अगस्त की सुबह उनका निधन हो गया. इसकी जानकारी CM हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर सूचना देते हुए कहा कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं…।
शिबू सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, सहित कई प्रमुख नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा, “शिबू सोरेन एक जमीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित थे।” वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही भी 5 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
Shibu Soren Death News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिबू सोरेन के निधन पर जताया दुख
The demise of Shri Shibu Soren Ji is a big loss in the space of social justice. He championed the cause of tribal identity and formation of the state of Jharkhand. Besides his work at the grassroots, he also contributed as the Chief Minister of Jharkhand, as a Union Minister and…
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 4, 2025
Shibu Soren Death News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा शिबू सोरेन एक ज़मीनी नेता थे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि शिबू सोरेन एक ज़मीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए विशेष रूप से समर्पित थे। उनके निधन से दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ॐ शांति।
Shri Shibu Soren Ji was a grassroots leader who rose through the ranks of public life with unwavering dedication to the people. He was particularly passionate about empowering tribal communities, the poor and downtrodden. Pained by his passing away. My thoughts are with his…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 4, 2025
Shibu Soren Death News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शोक जताते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी के निधन की सूचना अत्यंत दु:खद है। झारखंड में जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तीकरण के लिए उन्होंने दशकों तक संघर्ष किया। अपने सहज व्यक्तित्व और सरल स्वभाव से वे जन-जन से जुड़े। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल सोरेन परिवार और उनके प्रशंसकों व समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति शांति शांति
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी के निधन की सूचना अत्यंत दु:खद है। झारखंड में जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तीकरण के लिए उन्होंने दशकों तक संघर्ष किया। अपने सहज व्यक्तित्व और सरल स्वभाव से वे जन-जन से जुड़े। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान…
— Amit Shah (@AmitShah) August 4, 2025
Shibu Soren Death News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! जनजातीय समाज के उन्नयन में उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
जनजातीय समाज के उन्नयन में उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 4, 2025
Shibu Soren Death News: राहुल गांधी ने शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक
राहुल गांधी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ। आदिवासी समाज की मज़बूत आवाज़, सोरेन जी ने उनके हक़ और अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा। हेमंत सोरेन जी और पूरे सोरेन परिवार के साथ-साथ गुरुजी के सभी समर्थकों को गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ।
आदिवासी समाज की मज़बूत आवाज़, सोरेन जी ने उनके हक़ और अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा।
हेमंत सोरेन जी और पूरे सोरेन… pic.twitter.com/sFiQrFHF2e
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 4, 2025
Shibu Soren Death News: सीएम नीतीश कुमार ने लिखा पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिबू सोरेन के निधन पर दुख जताया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. शिबू सोरेन एक प्रख्यात राजनेता थे. वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे. झारखंड की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश की राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति बताया. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति और उनके परिजनों और प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी का निधन दुःखद। स्व॰ शिबू सोरेन जी एक प्रख्यात राजनेता थे। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे। झारखंड की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है। उनके निधन से न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 4, 2025
Shibu Soren Death News: तेजस्वी यादव ने लिखा पूरे देश सहित झारखंड और बिहार मर्माहत है
तेजस्वी यादव ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए एक्स अकाउंट पर लिखा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन जी के निधन से समस्त झारखंड और बिहार मर्माहत है. समस्त आरजेडी असहनीय पीड़ा के इस पल में गुरुजी के परिजनों और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता है.
लॉर्ड लालू यादव के संघर्षों साथी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के निधन से मर्माहत हूँ।
समस्त राष्ट्रीय जनता दल परिवार दुख की इस घड़ी में गुरु जी के परिजनों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करता है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत… pic.twitter.com/qPXnAwv26q
— Tejashwi Yadav (@TejashwiYdvRJD) August 4, 2025
इसे भी पढ़ें