JPSC Mains Result 2023 out: JPSC Mains 2023 का रिजल्ट जारी
झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC ने आज 20 मई 2025 को सिविल सेवा के मुख्य परीक्षा (JPSC Mains Result 2023) 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 864 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। आयोग की ओर से यह रिजल्ट ऐसे समय में जारी किया गया है जब अभ्यर्थी पिछले दस महीनों से इसकी प्रतीक्षा कर रहे थे।
जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि हाल ही में रिजल्ट की मांग को लेकर JPSC कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों ने आमरण अनशन शुरू किया था। आंदोलन को समर्थन देने डुमरी विधायक जयराम महतो भी पहुंचे थे। उन्होंने आंदोलनकारियों से मुलाकात कर राज्यपाल से इस विषय पर बात करने का आश्वासन दिया था।
इसके अगले ही दिन राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी बात सुनी और उसी समय JPSC अध्यक्ष से भी चर्चा की। राज्यपाल ने उस दौरान ही यह भरोसा दिलाया था कि 10 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। आखिरकार आज JPSC ने मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर इस लंबे इंतजार को खत्म कर दिया।
JPSC Mains Result 2023: JPSC Mains Result 2023 pdf
ये रहा JPSC Mains के रिजल्ट download करें pdf ….. JPSC Mains Result 2023 pdf
जानकारी के अनुसार, मई के अंतिम सप्ताह तक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने का उम्मीद था क्योंकि JPSC के परीक्षा नियंत्रक के छुट्टी पर रहने की वजह से कुछ विलंब हो रहा था। इस परीक्षा में PT में उत्तीर्ण 7011 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसके रिजल्ट के बाद साक्षात्कार के माध्यम से कुल 342 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
विस्तृत जानकारी के लिए JPSC के आधिकारिक website: https://www.jpsc.gov.in/ पर जाकर देख सकते हैं।
JPSC Mains Result 2023 out: Result List