Jharkhand Vidhansabha Election 2024: Congress 3rd Candidate List 2024:
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए Congress ने तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 02 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। Congress ने बोकारो से श्वेता सिंह और धनबाद से अजय दूबे को टिकट दिया है। जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि श्वेता सिंह, समरेश की बहु हैं।
दरअसल,समरेश सिंह एक जमाने में भाजपा के कद्दावर नेता रहें हैं। समरेश सिंह की बहू कांग्रेस नेता श्वेता सिंह को बोकारो सीट से उम्मीदवार बनाया है। 2019 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर भाजपा के वर्तमान विधायक विरंची नारायण को कड़ी टक्कर दी थी।
- बोकारो सीट से श्वेता सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
- बरही से अरुण साहू को उम्मीदवार बनाया है।
Jharkhand Vidhansabha Election 2024: [Congress Candidate List 2024]
अजय दुबे लड़ चुके हैं सांसद का चुनाव
Congress प्रत्याशी अजय दुबे धनबाद लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने 2014 में congress के टिकट पर ही चुनाव लड़ा था। congress के साथ-साथ इंटक की राजनीति में गहरी पैठ रखने वाले अजय दुबे धनबाद के हीरापुर हटिया के रहने वाले हैं।
Jharkhand Vidhansabha Election 2024: [Congress Candidate List 2024]
श्वेता सिंह ने 2019 में बोकारो में बीजेपी को कड़ी टक्कर दी
Congress उम्मीदवार श्वेता सिंह ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी उम्मीदवार बिरंची नारायण को कड़ी टक्कर दी थीं। श्वेता सिंह ने पिछली बार 99 हजार से अधिक वोट प्राप्त कर सभी को चौंका दिया था। श्वेता सिंह के ससुर समरेश सिंह इस सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं। समरेश सिंह वर्ष 1977 में बोकारो विधानसभा में चुनाव लड़ा और इमामुल हई खान को पराजित कर प्रथम बार विधायक चुने गए। इसके बाद समरेश सिंह 1985 1990, 2000 और 2009 में बोकारो विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया।
