Jharkhand AJSU Candidates List 2024
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद, गठबंधन दल AJSU पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।
Jharkhand AJSU Candidates List 2024
रविवार को AJSU ने आधिकारिक रूप से अपनी प्रत्याशियों की सूची जारी की, जिसमें प्रमुख सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। AJSU पार्टी प्रमुख सुदेश महतो सिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि रामगढ़ सीट से सुनीता चौधरी मैदान में होंगी।
इसके अलावा, लोहरदगा से नीरू शांति भगत, गोमिया से लम्बोदर महतो, जुगसलाई से रामचंद्र सहिस, मांडू से निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो और ईचागढ़ से हरेलाल महतो को टिकट दिया गया है। पाकुड़ विधानसभा सीट से अजहर इस्लाम आजसू के उम्मीदवार होंगे।
हालांकि, AJSU पार्टी ने डुमरी और मनोहरपुर सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा अभी नहीं की है। आजसू के इन उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद चुनावी समीकरणों में बदलाव की संभावना है।
AJSU का इस बार का चुनावी अभियान विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सुदेश महतो एक बार फिर सिल्ली से अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं।
Jharkhand AJSU Candidates List 2024