GST Reforms: GST में बड़े बदलाव के बाद शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

GST Reforms: GST में बड़े बदलाव के बाद शेयर बाजार में उछाल, Sensex और Fifty में तेजी

GST में बड़े बदलाव (GST Reforms) की घोषणा और वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखी गई। BSE Sensex 647.27 अंक यानी 0.80% की उछाल के साथ 81,214.98 पर खुला, जबकि Nifty 50, 194.65 अंक यानी 0.79% की बढ़त के साथ 24,909.70 पर खुला। Sensex की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले।

GST Reforms: GST में बदलाव से बाजार में रौनक

GST काउंसिल ने 12% और 28% टैक्स स्लैब को खत्म कर दिया, जिससे इन स्लैब में आने वाली चीजों को 5% और 18% वाले स्लैब में ट्रांसफर कर दिया। अधिकतर 12% स्लैब वाली चीजें अब 5% और 28% वाली चीजें 18% वाली स्लैब में आ गयी हैं। इसके साथ ही कई रोजमर्रा की चीजों पर टैक्स हटा दिया गया है। दूसरी ओर, 40% का एक विशेष टैक्स स्लैब लागू किया गया है। इन बदलावों से बाजार में उत्साह का माहौल है, जिसका असर सेंसेक्स और निफ्टी की तेजी में दिख रहा है। निफ्टी के सभी सेक्टर्स में बढ़त देखी जा रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का जोर बना हुआ है।

GST Reforms: निवेशकों की संपत्ति में 4 लाख करोड़ का इजाफा

बाजार खुलते ही BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 4 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इससे निवेशकों की दौलत में भी इतनी ही बढ़ोतरी हुई है।

gst reforms
gst reforms

ट्रंप टैरिफ के खिलाफ मजबूत फैक्टर होगा जीएसटी कटौती

जानकारों को गुरुवार को शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद है क्योंकि कल घोषित GST Reforms में आर्थिक प्रोत्साहन और ट्रंप टैरिफ के खिलाफ रणनीतिक बफर दोनों की भूमिका निभाने की क्षमता है। ताजा GST Reforms से खपत बढ़ने की उम्मीद है, जिससे फेस्टिव सीजन के दौरान इकोनॉमी को बूस्ट मिलेगा।

GST Reforms: सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

सुबह के कारोबार में BSE Sensex 81,214.98 और Nifty 50, 24,909.70 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। Sensex की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले। एमएंडएम, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई, जबकि एटर्नल और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

GST Reforms: बाजार का हाल

BSE पर कुल 2,597 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 2,024 शेयरों में तेजी और 452 में गिरावट देखी गई। 121 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा, 60 शेयर एक साल के उच्चतम स्तर पर और 12 शेयर एक साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंचे। 78 शेयर अपर सर्किट और 35 शेयर लोअर सर्किट पर रहे।

GST Reforms: पिछले दिन का प्रदर्शन

बुधवार को Sensex 409.83 अंक (0.51%) की बढ़त के साथ 80,567.71 पर और Nifty 135.45 अंक (0.55%) की उछाल के साथ 24,715.05 पर बंद हुआ था।

इसे भी पढ़ें

BPSC PT EXAM DATE 2025: BPSC ने खत्म किया सस्पेंस, 13 सितंबर को ही होगी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा (PT), इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment