17 सीटिंग विधायकों में 15 को टिकट
Congress Candidate List 2024
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए Congress ने पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। Congress ने जामताड़ा से इरफान अंसारी को टिकट दिया है। रामगढ़ से ममता देवी को उम्मीदवार बनाया है।
हजारीबाग से मुन्ना सिंह, जमशेदपुर पूर्व से डॉक्टर अजय कुमार, हटिया से अजय नाथ सहदेव, सिमडेगा से भूषण बारा को टिकट मिला है।
Congress Candidate List 2024: जेल में बंद आलमगीर और उमाशंकर अकेला होल्ड परः
Congress ने 17 विधायकों में से 15 को फिर से टिकट दिया है। पाकुड़ के विधायक आलमगीर आलम और बरही विधायक उमाशंकर अकेला का नाम होल्ड पर रखा गया है। आलमगीर आलम जेल में हैं। उनकी जगह पत्नी या बेटे को टिकट मिलने की संभावना है। हालांकि अकेला पर संशय बना हुआ है।
Congress Candidate List 2024 21 उम्मीदवारों में 5 महिलाएं:
पार्टी ने पांच महिलाओं को भी चुनाव मैदान में उतारा है। इनमें दीपिका पांडेय सिंह, अंबा प्रसाद साहू, ममता देवी, पूर्णिमा नीरज सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हैं। इनमें से चार पिछले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस टिकट पर जीती थीं। जबकि शिल्पी उपचुनाव जीतकर विधायक बनी थीं।
Congress पार्टी ने हटिया से अजय नाथ शाहदेव और मांडू से जयप्रकाश भाई पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है। मांडू सीट पर झामुमो अड़ा हुआ था, लेकिन आखिरकार यह सीट कांग्रेस के खाते में गई। वहीं सजा पर रोक लगने के बाद ममता देवी को फिर से रामगढ़ से उतारा गया है। एक आपराधिक मामले में सजा मिलने के बाद ममता की विधायकी खत्म हो गई थी।