रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) के बड़े भाई भीमसेन मुंडा (Bhimsen Munda) का आज सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और बीमारी से संघर्ष करते हुए उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा, “यह अत्यंत दुखद समाचार व्यथित मन से साझा कर रहा हूं कि मेरे अभिभावक, मेरे बड़े भाई आदरणीय भीमसेन मुंडा जी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी। यह पीड़ा असहनीय है।”
अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने अपने भाई को अपना अभिभावक बताते हुए उनकी संघर्षशीलता और योगदान को याद किया। भीमसेन मुंडा (Bhimsen Munda) का निधन न केवल परिवार के लिए बल्कि झारखंड के उन लोगों के लिए भी एक गहरा आघात है जो उन्हें सम्मान और स्नेह से देखते थे।
भीमसेन मुंडा (Bhimsen Munda) के निधन पर कई नेताओं और समर्थकों ने संवेदना प्रकट की है। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया और श्रद्धांजलि के लिए कार्यक्रम की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।