DGP Anurag Gupta: झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने दिया इस्तीफा, आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता (DGP Anurag Gupta) ने दिया इस्तीफा, आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार

रांची: झारखंड पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता (DGP Anurag Gupta) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि राज्य सरकार की ओर से नहीं की गई है, लेकिन उनके करीबी सूत्रों ने इस खबर को सही बताया है।

1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता (DGP Anurag Gupta) की डीजीपी पद पर नियुक्ति शुरू से ही विवादों में रही थी। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें इस पद पर नियुक्त करने के फैसले को अदालत में चुनौती दी गई थी। इस मामले में भाजपा नेता और झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन अदालत ने इसे राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया था।

इस दौरान केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को तीन बार पत्र लिखकर गुप्ता (DGP Anurag Gupta) की नियुक्ति को नियम विरुद्ध बताया था। वहीं, यूपीएससी की बैठक में भी उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था, जो आमतौर पर आईपीएस अधिकारियों की प्रोन्नति प्रक्रिया का अहम हिस्सा होती है।

डीएसपी रैंक के अधिकारियों की प्रोन्नति से जुड़े कई मामलों में भी अनुराग गुप्ता (DGP Anurag Gupta) की भूमिका पर सवाल उठे थे। केंद्रीय लोक सेवा आयोग  (UPSC) ने उनके कार्यकाल विस्तार पर स्थिति स्पष्ट न होने के कारण कुछ प्रमोशन फैसलों को टाल दिया था।

राज्य पुलिस विभाग के सूत्रों का कहना है कि गुप्ता (DGP Anurag Gupta) का इस्तीफा प्रशासनिक और कानूनी दबावों के बीच आया है। फिलहाल सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

झारखंड में अब यह चर्चा तेज हो गई है कि उनके स्थान पर नया डीजीपी कौन होगा।

इसे भी पढ़ें

घाटशिला उपचुनाव 2025: JLKM ने रामदास मुर्मू (Ramdas Murmu)को उतारा मैदान में, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय

Leave a Comment