JAC 10th Result 2025: JAC 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया है। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने JAC ऑफिस में रिजल्ट जारी किया। इस बार छात्रों ने पिछले बार से अच्छा प्रदर्श किया है। वर्ष 2024 में 90.40 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे, जो बढ़कर इस बार 91.71 प्रतिशत हो गया। कोडरमा जिले में सबसे ज्यादा छात्र सफल हुए हैं। वहीं सबसे कम गुमला से हैं। छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। अगर आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तब भी आप आसानी से अपना रिजल्ट जान सकते हैं। इसके लिए SMS और डिजीलॉकर जैसे विकल्प उपलब्ध हैं।
JAC 10th Result 2025: SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका
1. अपने मोबाइल का मैसेज बॉक्स खोलें।
2. टाइप करें: JHA10 <स्पेस> रोल नंबर
3. इसे 5676750 पर भेजें।
4. कुछ ही मिनटों में आपके मोबाइल पर रिजल्ट का मैसेज आ जाएगा।
JAC 10th Result 2025: डिजीलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीटः
1. डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट पर जाएं।
2. आधार या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
3. “Education” सेक्शन में “JAC” विकल्प चुनें।
4. मांगी गई जानकारी भरें और अपनी 10वीं की मार्कशीट डाउनलोड करें।
इसे भी पढ़े: CBSE 12th Results 2025 : CBSE बोर्ड 12th Exam में 88.39% छात्र पास, लड़कियों ने मारी बाजी
JAC की वेबसाइट पर चेक करें रिजल्टः
छात्र अपना रिजल्ट निम्न वेबसाइट्स पर भी देख सकते हैं: [jacresults.com] (http://jacresults.com)
[jac.jharkhand.gov.in] (http://jac.jharkhand.gov.in)
रिजल्ट जारी होते ही इन साइट्स पर काफी ट्रैफिक हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें और बार-बार कोशिश करें।
जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से ली गई मैट्रिक की परीक्षा में कुल 4 लाख 33 हजार स्टूडेंट शामिल हुए थे। 1297 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। परीक्षा 11 फरवरी से 9 मार्च के बीच हुई थी, जिसमें 4 मार्च से 20 मार्च तक प्रैक्टिकल एग्जाम हुए थे। पहली पाली में 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मैट्रिक की परीक्षा हुई थी।
JAC Board 10th Topper Name List 2025: टॉप 5 स्टूडेंट्स की लिस्ट
Rank | JAC 10th Topper Student के नाम | Marks | Pass Percentage |
1st | गीतांजली | 493 | 98.60% |
2nd | ऋतु कुमारी | 491 | 98.20% |
2nd | अमृता गुप्ता | 491 | 98.20% |
2nd | अमृता गुप्ता | 491 | 98.20% |
2nd | पूजा कुमारी | 491 | 98.20% |
2nd | अमर कुमार | 491 | 98.20% |
3rd | शिवानी कुमारी | 489 | 97.80% |
3rd | विकास प्रामाणिक | 489 | 97.80% |
4th | श्रेया कुमारी | 488 | 97.60% |
4th | साक्षी कुमारी | 488 | 97.60% |
5th | शुभम कुमार पात्रा | 487 | 97.40% |
5th | तहरीन फातिमा | 487 | 97.40% |
5th | भूमिका मिश्रा | 487 | 97.40% |
5th | वर्षा कुमारी | 487 | 97.40% |
5th | तनिष्का कुमारी | 487 | 97.40% |
5th | प्रियंका कुमारी | 487 | 97.40% |
JAC 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10th टॉपर्स को क्या मिलेगा?
झारखंड बोर्ड मैट्रिक के 3 टॉपरों के लिए 3 लाख तक की नकद पुरस्कार राशि की भी घोषणा की गई है। रैंक 1 पाने वाले टॉपर स्टूडेंट को लाख रुपये मिलेंगे। वहीं रैंक 2 टॉपर छात्र को 2 लाख और रैंक 3 टॉपर को 1 लाख नकद प्राइज मनी मिलेगी।
JAC 10th Result 2025: JAC 10th Topper District 2025: टॉपर जिलों के नाम
No. | JAC 10th टॉपर जिलोंं के नाम | नंबर- प्रतिशत |
1. | कोडरमा | 97.83% |
2. | पाकुड़ | 96.83% |
3. | जामताड़ा | 96% |
4. | लातेहार | 96.25% |
5. | साहबगंज | 96.22% |
6. | बोकारो | 95.782% |
7. | हजारीबाग | 94.644% |
8. | पलामू | 94.092% |
9. | देवघर | 94.014% |
10. | दुमका | 93.923% |
11. | गिरिडीह | 93.392% |
12. | चतरा | 92.443% |
13. | धनबाद | 91.550% |
14. | गोड्डा | 91.484% |
15. | गढ़वा | 90.450% |
16. | पूर्वी सिंहभूम | 90.115% |
17. | रामगढ़ | 89.228% |
18. | सिमडेगा | 88.436% |
19. | खूंटी | 88.005% |
20. | गुमला | 87.846% |
21. | रांची | 87.323% |
22. | सरायकेला | 85.030% |
23. | लोहरदगा | 84.437% |
24. | पश्चिमी सिंहभूम | 80.412% |
JAC Result Pass Percentage 2025: पिछले पांच साल का झारखंड बोर्ड रिजल्ट
- 2021: 95.93%
- 2022: 91.19%
- 2023: 95.38%
- 2024: 90.39%
- 2025: 91.71%
इसे भी पढ़े: