Jharkhand: वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने पेश किया ₹145400 करोड़ का वार्षिक बजट, जानें किसे क्या मिला…..?

Jharkhand Budget 2025: वित्तीय वर्ष 2025 – 26 के बजट में किस विभाग को क्या मिला

रांची: झारखण्ड सरकार ने सोमवार को यानी तीन मार्च को विधानसभा में वितीय वर्ष 2025- 26 के लिए 1,45,400 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। सदन में राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने ये बजट पेश किया। इस बजट को आबुआ बजट का नाम दिया गया, जो झारखंड की जनता के समग्र विकास के लिए समर्पित है। पिछले साल (2024- 25) के बजट से इस बार के बजट (2025- 26) में 13% की वृद्धि हुई है।

Jharkhand Budget 2025: कुल बजट की राशि : 1,45,400 करोड़ रुपए है, जिसमें-

  1. कृषि विभाग :- 4,587.66 हजार करोड़ रुपए
  2. ग्रमीण विकास विभाग :- 9,841 हजार करोड़ रुपए
  3. जल संसाधन :- 2,257 हजार करोड़ रुपए
  4. पंचायती राज :- 2144 हजार करोड़ रुपए
  5. महिला ,बाल विकास विभाग :- 22 हजार 23 करोड़ रुपया का बजट
  6. शिक्षा विभाग

         (i)प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा :- 15,198 करोड़ रुपए

        (ii)उच्च एवं तकनीकी शिक्षा :- 2,409 करोड़ रुपए का बजट

  1. स्वास्थ्य ,चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण :- 7,470 करोड़ रुपए का बजट
  2. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग :- 4,710 करोड़ रुपए का बजट
  3. खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता विभाग :- 2,863 करोड़ रुपया
  4. श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास :- 1,085 करोड़ रुपए
  5. अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण :- 3,384 करोड़ रुपए
  6. वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन :- 1,381 करोड़ रुपए
  7. पथ निर्माण विभाग :- 5,900 करोड़ रुपए
  8. ग्रामीण कार्य विभाग :- 4,576 करोड़ रुपए
  9. नागर विमानन :- 115 करोड़ रुपए
  10. ऊर्जा विभाग :- 9,894 करोड़ रुपए
  11. उद्योग विभाग ;- 486 करोड़ रुपए
  12. सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई- गवर्नेंस :- 303 करोड़ रुपए
  13. भवन निर्माण विभाग :- 861 करोड़ रुपए
  14. नगर विकास एवं आवास :- 3,577 करोड़ रुपए
  15. पर्यटन, कला ,संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग :- 336 करोड़ रुपए
  16. गृह ,कारा एवम आपदा प्रबंधन :- 9,916 करोड़ रुपए
  17. योजना एवं विकास :- 414 करोड़ रुपए

 

Leave a Comment